मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:26 · नई दिल्ली संस्करण

सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन83 बार पढ़ा गया
सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया

समस्तीपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन आज से हो जाएगा। दोनों मंडलों के बीच परिचालन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया है। इसके तहत सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया है। इनमें नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन शामिल हैं। दरअसल, कपरपुरा, जुब्बा सहनी और कर्पूरीग्राम स्टेशन से पहले तक समस्तीपुर का क्षेत्राधिकार था।

यहां के बाद मुजफ्फरपुर आने के लिए ट्रेनों को समस्तीपुर और सोनपुर कंट्रोल से अनुमति लेनी होती थी। इसमें समय लगता था। बदलाव के बाद यह प्रक्रिया खत्म होने से अनुमति के लिए ट्रेनों को नहीं रुकना पड़ेगा।

पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक यह निर्णय रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाएगा। रेलवे संचालन और रखरखाव प्रभावी ढंग से हो सकेगा।मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर व समस्तीपुर मंडल की नयी क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर स्टेशनों के बीच का किलोमीटर 50 होगा। इसके अलावा समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड में उजियारपुर और हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड में रामदयालुनगर इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में काम करेगा।

दोनों स्टेशन डिविजनल इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में कार्यरत होंगे। पहले समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के बीच में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर जंक्शन इंटरचेंज प्वाइंट स्टेशन के रूप में काम करता था। अब इसे बदल कर उजियारपुर और रामदयालुनगर किया गया है।अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर को विश्वस्तरीय जंक्शन बनाने का काम चल रहा है। बदले हालात में इसकी मॉनिटरिंग बॉडी भी बदल जाएगी। अब समस्तीपुर मंडल निगरानी करेगा। करीब 450 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत जंक्शन को विकसित किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर