मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

साक्षी तंवर ने करण जौहर के टॉक शो में खोला बड़ा राज, बताया क्यों एकता कपूर को आया था गुस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साक्षी तंवर ने करण जौहर के टॉक शो में खोला बड़ा राज, बताया क्यों एकता कपूर को आया था गुस्सा

मुंबई। टीवी शो 'कहानी घर घर की' में अभिनेत्री साक्षी तंवर का पार्वती बहू वाला किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी उसी छवि से देखने लगे थे। लेकिन असल जिंदगी में साक्षी डांस लवर हैं। इसका खुलासा उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया। साथ ही बताया कि आखिर क्यों उनसे प्रोड्यूसर एकता कपूर नाराज हो गई थीं।

शो के दौरान साक्षी तंवर ने करण जौहर के साथ एक मजेदार किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शो के एक सीन में उन्हें डांस करना था और वह उस समय पूरी तरह खुल गई थीं, जैसे वह किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह नाच रही हों।

इस पर करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस सीन में साक्षी ने इतना अच्छा डांस किया कि वह मशहूर डांसर हेलेन की तरह नजर आने लगी थीं।

इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी तंवर ने कहा, ''मुझे डांस करना बेहद पसंद है।

मेरे अंदर हमेशा से डांस को लेकर एक खास लगाव रहा है और मौका मिलते ही मैं खुद को रोक नहीं पाती। मुझे वह सीन आज भी अच्छी तरह याद है। शो की कहानी के अनुसार मेरे किरदार की बेटी जेल में होती है, लेकिन उसी समय घर में गरबा चल रहा होता है और माहौल पूरी तरह अलग होता है।''

साक्षी ने आगे बताया, ''मैंने खुद इस सीन में डांस करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन शुरुआत में डायरेक्टर ने मना कर दिया था।

हालांकि बाद में कुछ को-एक्टर्स के कहने पर डायरेक्टर ने सीन में बदलाव के लिए हां कर दी थी, जिससे मुझे डांस करने का मौका मिला। जैसे ही मुझे सीन में थोड़ी आजादी मिली, मैं पूरी तरह उस मोमेंट में बह गई और दिल खोलकर डांस करने लगी।''

इसी बातचीत में उन्होंने एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया। साक्षी ने बताया, "शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर इस सीन से काफी नाराज हो गई थीं।

मेरी ऑन-स्क्रीन इमेज इतनी सीरियस और संस्कारी बन चुकी थी कि अगर कोई मुझे डांस करते हुए देख ले तो शो की टीआरपी पर भी असर पड़ सकता था। अगर किसी राइवल चैनल को शो की टीआरपी गिरानी हो, तो बस पार्वती बहू को डांस करते हुए दिखा दे, क्योंकि यह दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है।''

अगर शो के बारे में बात करें तो 'कहानी घर घर की' 16 अक्टूबर 2000 से लेकर 9 अक्टूबर 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था, और इसे बालाजी टेलिफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर