मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:23 · नई दिल्ली संस्करण

रुपाैली विधानसभा सीट उपचुनाव में सातवें राउंड के बाद निर्दलीय एवं जदयू प्रत्याशी की बीच मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार की रुपाैली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक हुई सातवें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जदयू प्रत्याश कलाधर मंडल काे पीछे कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी जदयू प्रत्याशी से 1036 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।एनडीए से जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 36101 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 37131 वोट से सबसे आगे हैं। पांच बार से विधायक रहीं महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती रेस से बाहर हाे गयी हैं। बीमा भारती काे 20253 वोट मिले हैं।पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर दो हाल में 28 टेबल बनाए गए हैं। कुल 12 राउंड में मतगणना कार्य संपन्न होगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।रूपाैली सीट से बीमा भारती विधायक थीं। उन्हाेंने लाेकसभा चुनाव के लिए विधायक पद काे छाेड़ा था एवं जदयू से अलग हाेकर राजद से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गयीं थी। इसके बाद 10 जुलाई को यहां चुनाव कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर