मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:49 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी जवानों के साथ आम नागरिकों ने एकता के लिए लगाई दौड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन69 बार पढ़ा गया
एसएसबी जवानों के साथ आम नागरिकों ने एकता के लिए लगाई दौड़

अररिया । एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने को लेकर शनिवार को आयोजित रन फॉर यूनिटी में एसएसबी के जवानों,अधिकारियों के साथ प्रशासनिक,पुलिस अधिकारियों और हजारों को संख्या में आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता देते हुए दौड़ लगाई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीमा पार नेपाल में रह रहे भारतीयों ने भी भाग लिया।जोगबनी बीसीपी गेट से आईसीपी गेट तक के लिए आयोजित रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दी।इससे पहले कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जोगबनी नगर क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।पूरे शहर में तोरण द्वार,राष्ट्र ध्वज लगाए गए और दौड़ वाले रूट पर विशेष साफ सफाई की गई थी।कार्यक्रम की शुरुआत बीसीपी गेट से हुई,जहां एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार,एसपी अंजनी कुमार,जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी,नरपतगंज विधायक देवयंती यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दौड़ का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम का समापन इंडियन चेकपोस्ट परिसर में हुआ,जहां प्रतिभागियों को एसएसबी के अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने संबोधित किया।मौके पर नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की तैनाती के बाद से सीमाई इलाका सुरक्षित है।हमारे जवान सरहद की सुरक्षा में दिन रात डटे रहते हैं और ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से एसएसबी और आम नागरिकों के बीसीबी समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि यह इलाका अंतर्राष्ट्रीय सीमा का इलाका है और इस इलाके में देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम से देशभक्ति की भावना जागृत होती है।आमलोगों में भी यह मेसेज जाता है कि सुरक्षा एजेंसी हमारी सुरक्षा के लिए है।वही एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन न केवल दौड़ लगाना और जितना है,बल्कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र भक्ति के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जाना है।इस रैली के माध्यम से नशा मुक्ति, बाल विवाह,तस्करी जैसे मुद्दों को लेकर भी जागरूकता फैलाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर