मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में छात्रा की मौत पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पत्थर बरसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
पटना में छात्रा की मौत पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पत्थर बरसे

पटना। बिहार की राजधानी पटना में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है।

बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला स्थित कन्या विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार को चितकोहरा गोलंबर को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकजुट हुई थी। घटनास्थल पर सचिवालय डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थी और सभी को समझने का प्रयास किया जा रहा था।

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास किए।

पथराव को लेकर डीएसपी अनु कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह उपद्रव किया गया है, इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर