मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:10 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में आज मुजफ्फरपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं संघ प्रमुख डॉ. भागवत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन116 बार पढ़ा गया
बिहार में आज मुजफ्फरपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं संघ प्रमुख डॉ. भागवत

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। उनके इस दो दिवसीय दौरे से उत्तर बिहार के स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों में काफी उत्साह है।डॉ. भागवत का यह प्रवास मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के एजेंडे पर केंद्रित है। डॉ. भागवत सुबह 10 बजे मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय मधुकर निकेतन आएंगे। इसके बाद गरहा के होटल जाएंगे। वहां से उत्तर बिहार के 300 से ज्यादा स्वयंसेवकों और संगठन के प्रमुख लोगों के साथ खास बैठक करेंगे। दोपहर 02 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक चलने वाली इस बैठक में डॉ. भागवत सामाजिक विकास पर चर्चा करेंगे और स्वंयसेवकों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। शाम में वे वापस संघ कार्यालय मधुकर निकेतन लौट आएंगे।दौरे के दूसरे दिन, यानी 26 जनवरी को डॉ भागवत गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह गरिमामय कार्यक्रम संघ के उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय, 'मधुकर निकेतन' (कलमबाग चौक) में आयोजित होगा। तिरंगा फहराने के बाद वे अपना संदेश देंगे।इसके उपरांत, सरसंघचालक जिला और प्रांत स्तर के संघचालकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में संघ की आगामी योजनाओं, शाखा विस्तार और सेवा कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। संगठनात्मक मार्गदर्शन के बाद वे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।सुरक्षा के कड़े इंतजामजेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त डॉ मोहन भागवत के दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मधुकर निकेतन और आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे अलर्ट पर है। डॉ भागवत का यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आगामी समय में उत्तर बिहार की सामाजिक और वैचारिक दिशा को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर