मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 12:13 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल-अलीगढ़ मार्ग 15 अक्टूबर तक रहेगा बंद, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन176 बार पढ़ा गया
पलवल-अलीगढ़ मार्ग 15 अक्टूबर तक रहेगा बंद, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

पलवल। उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने किठवाड़ी चौक के पास पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी(रेलवे ओवरब्रिज) पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य को देखते हुए इस आरओबी को दोनों तरफ से पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने इस आरओबी पर 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक से होते हुए या केजीपी के रास्ते अलीगढ़ की तरफ आवागमन कर सकते हैं।उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदार ने इस आरओबी पर वाहनों के आवागमन होने से निर्माण कार्य में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर आरओबी को दोनों ओर से तत्काल प्रभाव से बंद करने और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए रूट डायवर्सन करने का निर्णय लिया। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी और ठेकेदार से इस आरओबी के रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए।इस पर एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार ने 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए समय मांगा। इस पर उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इससे पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अलीगढ़ की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए बेहतर रूट डायवर्सन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पर पलवल ट्रैफिक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि पलवल से अलीगढ़ की ओर आवागमन करने के लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक वाली सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कुंडली-गाजियाबाद-पलवल(केजीपी) रोड से भी अलीगढ़ की ओर जाने के लिए वाहन चालक आवागमन कर सकते हैं। उपायुक्त ने आमजन से अलीगढ़ की ओर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए रूट डायवर्सन का प्रयोग करने का आह्वान किया है, ताकि जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर