मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:11 · नई दिल्ली संस्करण

सुगौली में डकैतों ने कपड़ा व्यवसायी के घर में की लूटपाट, तीन को किया लहूलुहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पूर्वी

चंपारण, । जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात

डकैतों ने एक कपड़ा व्यवसायी के घर में जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 की

संख्या में आये डकैतों ने घर में घुसकर लूटपाट की। साथ ही तीन लोगों पर

चाकू से वार कर घायल कर दिया। हालांकि, एक डकैत को घर वालों ने पकड़कर

पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना सुगौली के सरगम सिनेमा रोड में

रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी ओमप्रकाश बरनवाल के घर पर हुई है। पीड़ित व्यवसायी

के परिजनों ने बताया कि रात में दो बजे के करीब 10 की संख्या में डकैत

बांस के सहारे घर में घुसे। जब उनका विरोध किया तो डकैतों ने एक-एक कर

व्यवसायी, उनकी पत्नी और एक बेटे को चाकू मार कर घायल कर दिया। इस बीच बगल

के कमरे में सो रही बेटियों ने आवाज सुनी। आसपास के लोगों को फोन कर

बुलाया। घर में जब लोग पहुंचे तो खुद को फंसता देख डकैत वहां से भागने लगे।

इसी बीच घर वालों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस

को दी। घटना में घायल व्यवसायी का पुत्र की स्थिति गंभीर है जबकि व्यवसायी

दंपत्ति खतरे से बाहर है। सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि

सूचना के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के

लिए भेज गया। फिलहाल पकड़े गए डकैत से पूछताछ के बाद अन्य फरार डकैतों के

विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर