मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:48 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, चार की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन93 बार पढ़ा गया
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, चार की माैत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बागंरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई। इस हादसे में कार सवार चार लाेगाें की माैत हाे गई। हादसा इतना भीषण था किफाॅर्च्यूनर कार के एयरबैग खुलने के बाद भी काेई नहीं बचा। यह लाेग गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह ने बताया कि घटना एक्सप्रेस-वे की किलोमीटर संख्या 241 के पास की है। एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर थाना बांगरमऊ व थाना बेहटा मुजावर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी अशोक अग्रवाल (57), आकाश अग्रवाल (35), अभिनव अग्रवाल (20) के रूप में की है। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हाे पायी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी परिवार को दे दी।सीओ ने बताया कि घटना के दाैरान सभी एयरबैग खुल गए थे, फिर भी कोई सुरक्षित नहीं बचा। पुलिस ने मलबे को क्रेन से हटवाकर एक्सप्रेस वे पर लगे जाम को बहाल कराया। पुलिस को घटनास्थल से एक गत्ता मिला, जिसमें प्रतीक चिह्न रखे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार सवार लाेग किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर