मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:11 · नई दिल्ली संस्करण

मार्ग दुर्घटना रोकने को एसपी ने की नई पहल,अब मार्ग दुर्घटना में मरे लोगो के परिजन बनेंगे अभियान का हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन84 बार पढ़ा गया
मार्ग दुर्घटना रोकने को एसपी ने की नई पहल,अब मार्ग दुर्घटना में मरे लोगो के परिजन बनेंगे अभियान का हिस्सा

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अनोखी पहल शुरू कर दी है। अब मार्ग दुर्घटना में मारे गए लोगो के परिजन लोगो को सड़क सुरक्षा के सम्बंध में जागरूक करेंगे।अपर पुलिस अधीक्षकअरूण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगो ने अपने परिवार के लोगो को खोया है वह लोग अभियान का हिस्सा बनेंगे।यह लोग बिना हेलमेट पहने हुए सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिवार के लोगो को खोने का दर्द बयां कर जागरूक करेंगे।एएसपी ने बताया कि वर्ष 2024 में 330 सड़क दुर्घटना हुई ।जिसमें 172 लोगो की जान चली गई।258 लोग घायल होगये।वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना का ग्राफ 420 पर पहुंच गया। इसमें 250 लोगो की मौत हो गई।330लोग घायल हो गए।अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। सड़को को कही कही चौड़ा भी होना है। इस सम्बंध मेंव्यपारियो के साथ बैठक की गई। जिसमें सड़क चौड़ी, वनवे, और डिबाडर लगाने के सुझाव मिले ।उन परकार्यवाही की जा रही हैं।नए हाइवे बने हैं। एनएचएआई से बात की गई है ।सड़को पर संकेत साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ।जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगेगा।उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और थाना प्रभारी कोतवाली प्रभारी को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है।एक माह पहले जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया था।जिला अधिकारी ने ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है।जिला अधिकारी के आदेश के बाद भी पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई ने संकेत बोर्ड नही लगाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर