मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 9:01 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में उतरेगी राष्ट्रीय लोकदल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
राजस्थान में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में उतरेगी राष्ट्रीय लोकदल

जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में हिस्सा लेने की घोषणा की है। कार्यकर्ताओं की मांग और पार्टी की रणनीति के तहत यह निर्णय राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार लिया गया है।राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि आरएलडी राजस्थान ने अपने निर्धारित चुनाव चिन्ह 'हैंडपंप' को आरक्षित कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग से औपचारिक अनुरोध किया है। इसके लिए पार्टी प्रतिनिधियों ने 11 जुलाई और 28 जुलाई 2025 को अलग-अलग पत्र भेजे और राज्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की।अवाना ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान जो कि भारत सरकार में एनडीए सरकार की सहयोगी पार्टी के रूप में कार्यरत है तथा एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रही है। इस एनडीए सरकार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। केंद्र में उनकी पार्टी को हैंडपंप सिब्बल आरक्षित है। परन्तु राजस्थान में हैंडपंप चिन्‍ह वर्तमान में आरक्षित नहीं है। राजस्थान में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव होने वाले है। जिसमें उनकी पार्टी द्वारा भी भाग लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर