मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

रांची : एक ही रात में दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी पंप पर लूट, ओरमांझी में दुकानदार को चाकू मारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन23 बार पढ़ा गया
रांची : एक ही रात में दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी पंप पर लूट, ओरमांझी में दुकानदार को चाकू मारा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की रात अपराधियों ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों को धता बताते हुए जमकर उत्पात मचाया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंप, एक सीएनजी पंप और एक दुकान को निशाना बनाकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।

बीआईटी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर धावा बोलकर लाखों रुपये लूट लिए, वहीं टाटीसिल्वे में गेल सीएनजी पंप को निशाना बनाया गया। इधर, ओरमांझी इलाके में एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर अपराधी फरार हो गए। इन सिलसिलेवार घटनाओं से राजधानी में दहशत का माहौल है।

पहली बड़ी वारदात बीआईटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां कार और बाइक से पहुंचे करीब छह अपराधियों ने हथियार के बल पर दो पेट्रोल पंपों को लूटा। अपराधियों ने पहले पंप से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लूटी, जबकि दूसरे पंप से करीब दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के समय कम भीड़ का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और कैश काउंटर साफ कर दिया।

सूचना मिलने पर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है और अपराधियों की पहचान में जुट गए हैं। इसी रात अपराधियों का दूसरा निशाना टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित गेल सीएनजी पंप बना। यहां पांच की संख्या में पहुंचे डकैतों ने हथियार लहराते हुए करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर टाटीसिलवे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

वहीं, ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूट के इरादे या आपसी विवाद में एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एक ही रात में हुई इन चार वारदातों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कई टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर