मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी विक्षोभ से बेहाल हुए राजस्थान के कई जिले, अलसुबह बारिश ने भिगोया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन75 बार पढ़ा गया
पश्चिमी विक्षोभ से बेहाल हुए राजस्थान के कई जिले, अलसुबह बारिश ने भिगोया

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार देर रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। कई जिलों में बूंदाबादी तो कहीं तेज बौछारें गिरीं। इससे ठंड का असर काफी तेज हो गया है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार सुबह जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, रामदेवरा, पोकरण, बीकानेर, पाली और अजमेर सहित कई जिलों में बारिश का दौर चला। ऐसे में सर्दी के तेवर तीखे हो गए।राजधानी जयपुर में भी देर रात से ही आसमान में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया था। शनिवार सुबह बादल छाए रहने के कारण जयपुर में कड़ाके की सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी दो घंटों के भीतर पाली, अजमेर, सीकर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनूं और चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई जिलाें में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार तक मौसम साफ था, लेकिन रात में मौसम बदला और अलसुबह से हल्की बारिश हो रही है। बारिश से रबी फसलों को फायदा होगा। बारिश के साथ हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया है।जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक नए तंत्र के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है।मौसम विभाग ने 11 जनवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं अजमेर, बीकानेर और नागौर में मेघगर्जन, वज्रपात और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर, जैसलमेर, टोंक और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। कहीं कहीं कोहरा भी छा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर