मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में आज सत्रह जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन85 बार पढ़ा गया
राजस्थान में आज  सत्रह जिलों  में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान के कई जिलाें के मौसम में बुधवार काे बदलाव हाे सकता है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश हो सकती है।मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसी के साथ 16 जनवरी से प्रदेश में घना कोहरा छाएगा। ऐसे में आगामी तीन दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद फिर से मौसम सामान्य होगा। माैसम विभाग ने जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों का मौसम बुधवार को बदलने का अलर्ट दिया है। अजमेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिरने का अलर्ट है।पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई अन्य शहरों में मंगलवार काे दिनभर मौसम साफ रहा और कई जगह धूप निकली। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली समेत कई जिलों में दिन में हल्की गति से शीतलहर चली। लोगों को दिन में भी तेज सर्दी महसूस हुई। अलवर जिले को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। अगले 12 से 15 दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षाेभ आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर