मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:06 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने हाथरस हादसे पर जताया दुःख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप

धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग के दौरान मची

भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख जताया है।

राष्ट्रपति ने एक्स

पर पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में

महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक

है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना

व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती

हूं।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर जारी शोक संदेश में कहा कि

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में हुई जनहानि के

बारे में जानकर बहुत व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी

गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

करता हूं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान घटना पर शोक जताते हुए कहा कि

राज्य सरकार, प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के

वरिष्ठ अधिकारी उप्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। मैं इस सदन के माध्यम

से सभी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की

जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट में मुआवजे

की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथरस हादसे में

मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2

लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये

दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा

कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस

दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं

व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन

राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता

हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर