मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:36 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज आएंगी जयपुर, राजभवन में राजस्थानी व्यंजनों से होगा सत्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन82 बार पढ़ा गया

President Murmu will come to Jaipur todayराष्ट्रपति मुर्मू आज आएंगी जयपुर, राजभवन में राजस्थानी व्यंजनों से होगा सत्कारजयपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह करीब 11 बजे एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगी। वे सुबह 11ः30 बजे मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के 18वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित करेंगी। दीक्षान्त समारोह एमएनआईटी परिसर स्थित ओपन एयर थियेटर में होगा, जिसमें राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बतौर अतिथि शामिल होंगे।दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बीटेक, बीआर्क, एमटेक, एमप्लान, एमबीए, एमएससी व पीएचडी कर चुके विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु 600 छात्रों के रहने की क्षमता वाले अरावली हॉस्टल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगी। इसके बाद वे राजभवन जाएंगी और अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यहां से इंदौर रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति को राजभवन में राजस्थानी व्यंजन परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके दोपहर के भोजन के लिए मीनू राजभवन आया है। उनके भोजन में कैर सांगरी और गट्टे की सब्जी के साथ चूरमा आदि व्यंजन भी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर