मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 7:26 · नई दिल्ली संस्करण

पीआरडी स्थापना दिवस : सीएम धामी की घोषणा, प्रशिक्षण के लिए खुलेगा विशिष्ट संस्थान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया
पीआरडी स्थापना दिवस : सीएम धामी की घोषणा, प्रशिक्षण के लिए खुलेगा विशिष्ट संस्थान

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीआरडी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान खोले जाने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवानों द्वारा प्रस्तुत रैतिक परेड में साहस, समर्पण एवं उत्कृष्टता की शानदार झलक देखने को मिली। यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के इस अवसर पर मुझे आप सभी समर्पित जवानों के मध्य उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। साथ ही दिवंगत पीआरडी जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी वितरित की जा रही है। साथ ही आप सभी ने धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।

प्रदेश में विभिन्न कार्यों के संचालन में आपका निरंतर योगदान अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तत्परता से कार्य करते हुए तथा विभिन्न चुनौतियों में जन-जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पीआरडी जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

चारधाम यात्रा के समय भी आपने जिस धैर्य, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पीआरडी जवानों के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 10 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को 18 लाख रुपए का एकमुश्त सेवा-भत्ता भी प्रदान किया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य अनेक दायित्वों का निर्वहन हमारे पीआरडी जवान अत्यंत कुशलता और निष्ठा के साथ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। ड्यूटी के दौरान किसी जवान को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उसे ड्यूटी पर ही माना जाएगा तथा उपचार अवधि में अधिकतम 6 माह तक मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी पीआरडी जवानों को प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी जनसेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर