मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के चार जिलों में 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन18 बार पढ़ा गया
झारखंड के चार जिलों में 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना

रांची। झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जबकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। 22 अक्टूबर को भी दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कोहरा छाया रहेंगे।इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहे। दिन भर धूप और बादल की स्थिति बनी रही।राज्य में तापमान की बात करें, तो सबसे अधिक गोंड्डा में 34.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.7, डाल्टनगंज में 32.6 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर