मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम के समकक्ष चिन्ह ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके वियतनाम के समकक्ष फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तारित करने के लिए व्यापक चर्चा की।चिन्ह तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करना है।इससे पहले आज वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक मूल्यवान साझेदार का भव्य स्वागत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन का एक प्रमुख स्तंभ है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 30 जुलाई से 01 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री चिन्ह का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।मंत्रालय के अनुसार भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ गए। भारत वियतनाम को अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ और अपने हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर