मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर हाई स्कूल के समीप स्थित बगीचे में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत कहलगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर कहलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। कहलगांव एसडीपीओ वन कल्याण आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अबतक शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारा गया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को सूचना दी गई है।टीम के पहुंचने के बाद साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने सबसे पहले पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को जानकारी दी।ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एफएसएल टीम के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटे हैं, जबकि स्थानीय लोग मृतक की शिनाख्त और घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और असमंजस का माहौल पैदा कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर