मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:38 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज बस सेवा ठप होने से फफूँद नगर के लोग परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन119 बार पढ़ा गया
रोडवेज बस सेवा ठप होने से फफूँद नगर के लोग परेशान

परिवहन सुविधाओं के अभाव में बढ़ रही समस्याएँ, रात में यात्रा बनती है चुनौतीऔरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूँद नगर विकास और मूलभूत सुविधाओं के मामले में फफूँद आज भी पिछड़ा हुआ है। नगर की सीमाओं से न तो कोई हाइवे गुजरता है और न ही रेलवे लाइन, जिससे परिवहन व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। नगर में आवागमन के लिए केवल ऑटो रिक्शों का ही सहारा है, जबकि रोडवेज या निजी बसें न चलने से लोगों को दूर-दराज की यात्रा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फफूँद नगर से बाहर जाने के लिए केवल टेम्पो ही उपलब्ध होते हैं, लेकिन इनसे यात्रा करना जोखिम भरा होता है। शाम होते ही टेम्पो मिलना बंद हो जाते हैं और यदि कहीं मिल भी जाते हैं तो चालक बुकिंग करने की बात कहते हैं, जिसमें दस गुना तक अधिक किराया देना पड़ता है। इससे आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।करीब डेढ़ दशक पहले तक फफूँद के ख्यालीदास मंदिर के पास रोडवेज की बुकिंग खिड़की हुआ करती थी, लेकिन औरैया जिला बनने से पहले ही यह सुविधा बंद कर दी गई, जो आज तक शुरू नहीं हो सकी। वर्तमान में फफूँद से सिर्फ एक रोडवेज बस आगरा के लिए चलती है, वह भी दिबियापुर से आकर फफूँद होते हुए आगरा जाती है, लेकिन वापस फफूँद न आकर सीधे औरैया चली जाती है। दो दशक पहले तक फफूँद से लखनऊ, दिल्ली, बदायूं और गोरखपुर के लिए बसें चला करती थीं, लेकिन अब वह व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।दिन के समय फफूँद से औरैया, बाबरपुर, दिबियापुर, अछल्दा, पाता के लिए केवल टेम्पो ही उपलब्ध हैं। देर शाम या रात में इन स्थानों से फफूँद लौटना कठिन हो जाता है क्योंकि कोई वाहन उपलब्ध नहीं होता। कई बार रिश्तेदार रात में अजीतमल, बाबरपुर या अछल्दा पहुँच जाते हैं, लेकिन फफूँद आने के लिए न तो टेम्पो मिलता है और न ही अन्य वाहन। मजबूरन परिजन निजी वाहन या किराये का वाहन लेकर उन्हें लेने के लिए जाते हैं।स्थानीय लोगों ऋषि मिश्रा,शशांक गुप्ता, सिराजुद्दीन उर्फ मुन्ना, प्रदीप कुमार कठेरिया, जानू मिश्रा, आदेश, उमेश, रमेश,व मोहम्मद शकील का कहना कि नेताओं ने चुनाव के समय रोडवेज बसें शुरू कराने के वादे किए थे, लेकिन जीत के बाद कोई भी इस समस्या को हल करने के लिए आगे नहीं आया। दिबियापुर में बने नए रोडवेज बस स्टैंड से क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि अब फफूँद में बस सेवा बेहतर होगी, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नया बस अड्डा भी बसों के इंतजार में सूना पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर