मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:01 · नई दिल्ली संस्करण

पटना: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले सात बीएलओ पर गिरी गाज, निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
पटना: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले सात बीएलओ पर गिरी गाज, निलंबित

पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने वाले ब्लॉक लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) पर गाज गिरी है। पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने इस मामले में सात बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे अति महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य में कार्य के प्रति उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने, कर्तव्य से अनुपस्थित रहने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की अनुशंसा पर फतुहा विधानसभा के चार बीएलओ एवं मोकामा विधानसभा के तीन बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जिन बीएलओ को निलंबित किया गया है उनमें फतुहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ममता सिंह, अनुपमा, आरती कुमारी, मिन्नी कुमारी जबकि मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जितेंद्र कुमार चौधरी, अश्विनी कुमार और राम रतन कुमार शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों को विशेष सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों एवं शहरी निकाय कार्यालयों में विशेष कैम्प लगाया जा रहा है। दो अगस्त से शुरू हुआ यह कैम्प एक सितंबर तक प्रतिदिन 10 बजे पूर्वाह्न से पांच बजे अपराह्न तक लग रहा है। इन विशेष कैम्प के दौरान मिशन मोड में दावों एवं आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के पहले चरण (गणना चरण) के समापन के बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध है, साथ ही बिहार के सभी 38 जिलों के 243 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 90,712 बूथों की प्रारूप मतदाता सूची भी सभी राजनैतिक दलों से साझा की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर