मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:14 · नई दिल्ली संस्करण

पटना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मारा गिराया, दारोगा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
पटना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मारा गिराया, दारोगा घायल

पटना। पटना पुलिस और अपराधियों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया जबकि एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गए। यह मुठभेड़ फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई थी। जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। बदमाशों के पिस्टल को सीज किया गया है।पूरे मामले पर पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आरएस ने बताया कि पटना में पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं। डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल सेल की मदद से टीम लगातार इसके पीछे लगी हुई थी। इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि फुलवारी शरीफ के हिंदूनी गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचने वाले हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम में कई थानेदार शामिल थे।टाउन एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम डकैतों की गिरफ्तारी के लिए हिंदूनी गांव पहुंची थी। पुलिस को देखकर 10 की संख्या में रहे डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लग गई। घायल एसआई को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चेतावनी देने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है, जिनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बदमाशों की मौत हो गई है। दोनों बदमाश नालंदा जिले के रहने वाले थे। एक बदमाश की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार मंटू कुमार भी नालंदा का ही रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। हिंदूनी गांव में स्थित धान के गोदाम में डकैती करने के लिए डकैत पहुंचे थे। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर