मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन40 बार पढ़ा गया

रायपुर, ।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की

तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन भानुप्रतापपुर पहुंचने से पहले मुल्ले कैंप के

पास रेलवे ट्रैक पर गिरे बरगद पेड़ से टकरा गई। आज शुक्रवार सुबह हुई इस

घटना में ट्रेन चालक को चोट आई है और ट्रेन पटरी से उतर गई है। रेलवे

विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू

में जुटी हुई है।

रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि डेमो

पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रही थी, जोकि

सुबह करीब 6 बजे बालोद होते हुए रायपुर जाने वाली थी। लेकिन ट्रेन

भानुप्रतापपुर पहुंचने से पहले मुल्ले कैंप के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे

बरगद पेड़ से टकरा गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते बरगद का

पेड़ रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया था। इससे आज भानुप्रतापपुर से

दुर्ग-रायपुर की जाने वाली ट्रेन रद्द हो गई है। वहीं घटना से ट्रेन का

सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आम लोगों को आज काफी असुविधा

का सामना करना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर