मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

परिवहन कार्यालय व परिवहन से जुड़े विभिन्न संगठनों ने मनाया ड्राइवर डे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन40 बार पढ़ा गया

किशनगंज,।

डीटीओ कार्यालय परिसर में बुधवार को बिहार परिवहन मित्र कामगार संघ,

सीआईटीयू, जिला परिवहन कार्यालय व ऑल इंडिया वर्कर ट्रेड यूनियन के द्वारा

ड्राइवर डे मनाया गया। जिसमें सभी ड्राइवरों को परिवहन मित्र प्रदेश

अध्यक्ष चंचल मुखर्जी के नेतृत्व मे एक-एक अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

गया।

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलिल प्रशांत ने कहा कि चालकों को

सम्मानित करने से उनका सम्मान और भी बढ़ेगा। परिवहन मित्र कामगार संघ के

प्रदेश अध्यक्ष चंचल मुखर्जी ने कहा कि ड्राइवरों को आज तक सम्मान देने का

काम किसी ने नहीं किया।जबकि निजी व सरकारी क्षेत्र में वाहनों के परिचालन

में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाए जाने का कार्य

ड्राइवर ही करते हैं। इस कारण जिला परिवहन कार्यालय के सहयोग से उनको

सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर का काम काफी

जोखिम भरा होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने चालको के लिए

केंद्रीय योजनाओं की जानकारी साझा की। जिसमे यह बताया गया की 1000 से अधिक

आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण किया जाएगा, ट्रांसपोर्ट के मध्यम

से स्वास्थ योजना आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा, सभी लंबी दूरी के वाहन में

एसी केबिन उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मोटर यान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर

निरीक्षक पंकज कुमार, सीआईटीयू के सचिव श्याम गुप्ता, परिवहन मित्र

जिलाध्यक्ष संजय कुमार, परिवहन मित्र सचिव प्रकाश दास, प्रकाश सरकार ,राजा,

मनतोष घोष, अशोक बनर्जी, घीरज कुमार, चन्दन कुमार, पवित्र विश्वास, फनीस

कुमार, मो. नसीम, मो. सैयदुल आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर