मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 8:11 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक रहें सतर्क, अनजान वैन/ड्राइवर के साथ बच्चों को न भेजें : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन10 बार पढ़ा गया
बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक रहें सतर्क, अनजान वैन/ड्राइवर के साथ बच्चों को न भेजें : एसपी

फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय पूरी तरह सतर्क और जागरूक रहें। हाल ही में कुछ स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति नकली वैन/गाड़ी का उपयोग कर बच्चों को ले जाने का प्रयास करते हैं। एसपी ने बताया कि स्कूली बच्चों की गाडिय़ों के समय से पहले कोई अन्य वैन आकर हॉर्न बजाती है और स्वयं को असली ड्राइवर का परिचित बताकर बच्चों को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है। अभिभावकों की सतर्कता ही इस प्रकार की संभावित घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।एसपी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधन दोनों को सजग रहना होगा। ड्राइवर या गाड़ी बदलने की स्थिति में इसकी जानकारी समय रहते सभी अभिभावकों को दी जानी चाहिए। इसके साथ ही, स्कूल प्रबंधन को अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स या अन्य माध्यमों से नियमित रूप से ड्राइवर और गाड़ी की जानकारी साझा करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को यह जरूर समझाएं कि वे किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और गाड़ी में बैठने से पहले पहचान की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयास करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फतेहाबाद पुलिस की एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में नागरिक तुरंत 112 नंबर या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है, और थोड़ी सी सतर्कता किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। एसपी जैन ने नागरिकों से अपील की है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी जागरूक रहें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर