मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:22 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव का चेहरा उजागर,हो भूमिका की जांच : संतोष कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पप्पू यादव का चेहरा उजागर,हो भूमिका की जांच : संतोष कुशवाहा

पूर्णिया। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया पुलिस द्वारा पप्पू यादव को दी गई धमकी मामले का खुलासा किए जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की कथित और फर्जी धमकी की आड़ में सांसद पप्पू यादव की असली मंशा 'जेड' सुरक्षा हासिल करना था जिसका अब खुलासा हो चुका है। उनका असली चेहरा उजागर हुआ है।संतोष कुशवाहा ने कहा कि उन्हें अपने कृत्यों के लिए पूर्णिया लोकसभा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। हम मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मांग करते हैं कि अब तक जो लगभग दो दर्जन कथित धमकियां मिली है उसकी तो जांच हो ।इस प्रकरण में सांसद पप्पू यादव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस खुलासे के लिए पूर्णियां पुलिस को साधुवाद।पूर्व सांसद कुशवाहा ने कहा कि मैंने 22 नवम्बर को ही राज्य सरकार से मांग किया था कि धमकी प्रकरण फेब्रिकेटेड है और उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, जो अब सच साबित हुआ है। कुशवाहा ने कहा कि पूर्णियां के सांसद अपने ऊल-जलूल बयानों और गतिविधियों से पूर्णियां को पूरे देश मे बदनाम करने का काम किया है। विकास कार्यों का क्रेडिट लूटना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना ,डपोरशंखी घोषणा करना उनकी आदतों में शामिल है।कुशवाहा ने कहा कि ब्लफ मास्टर का अबतक का सबसे बड़ा ब्लफ पकड़ा गया है और इसपर विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पूर्णियां की मान-सम्मान की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि सांसद के सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकी देने की सुपारी दी गई थी।माननीय सांसद बताएं कि इसमें उनके कौन-कौन सहयोगी शामिल हैं और पर्दे की पीछे उनकी क्या भूमिका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर