मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए 201 करोड़ स्वीकृत, सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन41 बार पढ़ा गया

देहरादून, । केन्द्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान

(आरजीएसए) 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत उत्तराखंड में पंचायतों

में सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए 201.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

की गई है। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए केंद्रीय

पंचायतीराज मंत्री का आभार जताया है।

पंचायती राज मंत्री सतपाल

महाराज के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह

उर्फ ​​ललन सिंह की ओर से धनराशि स्वीकृत की गई है जिसके अन्तर्गत पंचायतों

में 251653 प्रतिभागियों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं अन्य प्रशिक्षण

गतिविधियों के​ लिए 80.32 करोड़, प्रशिक्षण मॉडयूल, प्रशिक्षण सामग्री,

एक्सपोजर विजिट (राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर), पंचायत लर्निंग सेंटर

और हैण्ड होल्डिंग स्पोर्ट आदि के लिए 33.01 करोड़, संस्थागत

अवसंरचना-एसपीआरसी, 09 मानव संसाधन (यूएनडीपी के माध्यम से), डीपीआरसी-65

और बीपीआरसी-96 के लिए 7.38 करोड़, 113 पंचायत भवन व 100 अतिरिक्त कक्ष

निर्माण के लिए 46.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना प्रबंधन

इकाई-4 एसपीएमयू, 39 डीपीएमयू, 190 बीपीएमयू के लिए 6.22 करोड़, 2745

कम्प्यूटर क्रय के लिए 13.72 करोड़, नवोन्मेषी गतिविधियां-03

(बायोडायजेस्टर, एलएमएस, पीएलसी) के लिए 6.52 करोड़, प्रचार-प्रसाार के

लिए 4.13 करोड़ और योजना प्रबंधन के लिए 3.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

गई है।

पंचायती राज मंत्रालय की ओर से 31 जुलाई को आरजीएसए सीईसी

बैठक हुई थी। जिसमें पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव विवेक

भारद्वाज, अपर सचिव चंद्रशेखर कुमार, संयुक्त सचिव विकास आनंद और उत्तराखंड

के पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव, पंचायत निदेशक निधि यादव, संयुक्त

निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, अपर निदेशक मनोज तिवारी की मौजूदगी में

उत्तराखंड में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर