मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:30 · नई दिल्ली संस्करण

स्पेशल ब्रांच कर्मी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन126 बार पढ़ा गया
स्पेशल ब्रांच कर्मी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत अड्डी बंग्ला रोड स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने स्पेशल ब्रांच के कंप्यूटर ऑपरेटर के घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी की पत्नी संजू कुमारी ने बताया कि बीती रात उनके बच्चों ने लूडो खेलने की जिद की। इस पर वे और उनके पति बच्चों के कमरे में लुडो खेलने चले गए। इधर लुडो खेलते हुए कब उनलोगों को नींद आ गई, उन्हें पता ही नहीं चला।उन्‍होंने कहा कि सुबह में जब उनकी आंखें खुली तो वह अपने कमरे के पास पहुंची। जब वे वहां पहुंचीं तो देखा कि कमरे के निचले हिस्से से एक जीन्स बाहर की ओर निकला हुआ था, जिसे उन्होंने खींचना चाहा तो पाया कि उसके साथ और भी कपड़े दरवाजे के नीचे फंसे हुए थे। जिसके पश्चात उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने अपने पति को जाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद पति को शक हुआ और वे घर के पिछले हिस्से से उक्त कमरे के खिड़की के पास पहुंचे जहां से उन्होंने देखा कि खिड़की का ग्रिल कटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। वे खिड़की के सहारे ही कमरे में प्रवेश किए और कमरे का दरवाजा अंदर से आकर खोल दिया। संजू कुमारी ने अपने गोदरेज में जाकर देखा तो पाया कि उसमें रखा सारा जेवर गायब था और वहां रखे 50 हजार रुपये नगद भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जितने भी गहने बनवाए गए थे वे सभी चोरी हो गए हैं। इस चोरी की घटना में उनके लगभग 20 लाख के जेवरात चोरी हो गए।इधर, उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर