मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:22 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल में कमेंट्री करते दिखे ओरी, भड़के नेटिज़न्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आईपीएल

के नए सीजन की जोरदार शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल के 17वें सीजन का उद्घाटन

समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय

कुमार, एआर रहमान, सोनू निगम, टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने

परफॉर्म किया। ओरी इस बार आईपीएल के कमेंट्री बॉक्स में भी नजर आये। लेकिन,

ये देखकर नेटिजन्स का पारा चढ़ गया।

सेलेब्रिटी पार्टियों

और शादियों में नजर आने वाले ओरी को इस साल आईपीएल कमेंट्री बॉक्स में देखा

गया। ओरी को जियो सिनेमाज पर आईपीएल के कमेंटेटर पैनल में भी देखा गया था।

उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ कमेंट्री करते हुए एक

हेलीकॉप्टर शॉट दिखाया। लेकिन, क्रिकेट दिग्गजों के साथ कमेंट्री बॉक्स में

ओरी को देखकर नेटिजन्स नाराज हैं। उन्होंने आईपीएल से ओरी की तस्वीरें

शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एक ने कहा, "क्या ओरी

क्रिकेट विशेषज्ञ है? विश्वकप नायकों के साथ मंच शेयर कर रहा है।" दूसरे

नेटिज़न्स ने इसे "भारत के क्रिकेट इतिहास का काला दिन" बताते हुए आक्रोश

व्यक्त किया है। तीसरे ने कहा "आईपीएल की प्रतिभा खराब मत करो।"

इस

दौरान,आईपीएल 2024 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर

किंग्स के बीच खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत हासिल

की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर