मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:48 · नई दिल्ली संस्करण

'एसआईआर को सिर्फ जनता के बीच मुद्दा बनाना चाहता विपक्ष', उपेंद्र कुशवाहा का राहुल और तेजस्वी पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन59 बार पढ़ा गया
'एसआईआर को सिर्फ जनता के बीच मुद्दा बनाना चाहता विपक्ष', उपेंद्र कुशवाहा का राहुल और तेजस्वी पर हमला

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत जारी है। इसी बीच, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सबसे आपत्ति मांग रहा है, उनको वहां गड़बड़ी की शिकायत देनी चाहिए। लेकिन यह लोग एसआईआर को सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सीतामढ़ी में सीता माता मंदिर के शिलान्यास पर विपक्ष के आरोपों को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "यह अच्छा काम है कि सीता माता मंदिर का शिलान्यास हुआ है। इस बात के लिए खुशी मनानी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों का काम विरोध करने का है। चुनाव तो हमेशा कहीं ना कहीं होता है। जनता से जुड़ा हुआ काम नहीं रुकना चाहिए।"

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की तरफ से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इन लोगों का मकसद समाधान नहीं, बल्कि सवाल खड़ा करना है। एसआईआर को यह लोग (विपक्ष) जनता के बीच सिर्फ मुद्दा बनाना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट जारी किया है। उसमें कहीं गड़बड़ी है तो आयोग ने शिकायत संबंधी प्रोविजन किया है। जिन लोगों को लगता है कि गड़बड़ी हुई है, उन्हें चुनाव आयोग में जाकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।"

कुशवाहा ने आगे कहा, "विपक्ष शिकायत या आपत्ति दर्ज करने के बजाय संसद की कार्यवाही को बाधित करता है। मीडिया में अनर्गल बयानबाजी करता है। बस एसआईआर को राजनीतिक मुद्दा बनाकर लाभ लेने की कोशिश हो रही है।"

'दोहरी वोटर आईडी' के विषय पर राजद नेता तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग के नोटिस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इनकी (तेजस्वी यादव) चोरी पकड़ी गई है। इसका जवाब उन्हें जनता के बीच देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर