मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन आघात 3.0: नए साल से पहले अपराधियों पर बड़ा प्रहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन26 बार पढ़ा गया
ऑपरेशन आघात 3.0: नए साल से पहले अपराधियों पर बड़ा प्रहार

नई दिल्ली। नए साल के जश्न से पहले राजधानी में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत संगठित अपराध और आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस व्यापक और पूर्व-निवारक कार्रवाई में कुल 966 लोगों को हिरासत में लिया गया। जबकि बड़ी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और चोरी का सामान बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान 331 आरोपितों को दिल्ली आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं 504 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 116 बदमाश चरित्र (बीसी) को पकड़ा गया। पुलिस ने 5 ऑटो लिफ्टरों और 4 घोषित भगोड़े को भी गिरफ्तार किया है।दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी। 21 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू जब्त किए गए। इसके साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब, 6.01 किलोग्राम गांजा, और जुए से 2.36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने 310 मोबाइल फोन, 6 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया है। अपराध नियंत्रण के तहत दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 1306 लोगों और धारा 66 के तहत 231 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में भी सैकड़ों लोगों पर निवारक कदम उठाए गए।600 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनातयह अभियान संयुक्त पुलिस आयुक्त, साउदर्न रेंज के समग्र पर्यवेक्षण में और दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सभी एसीपी, एसएचओ और फील्ड स्टाफ समेत 600 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।झुग्गी इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों पर फोकसपुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन आघात का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में पनप रहे संगठित अपराध को जड़ से खत्म करना, रिहायशी क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगाना और नए साल के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। यह अभियान अब हर महीने चलाया जाएगा ताकि आदतन अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके। लगातार गश्त, वाहन जांच और रात की निगरानी के चलते पिछले एक महीने में स्ट्रीट क्राइम से संबंधित पीसीआर कॉल में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जिसे पुलिस ने अभियान की बड़ी सफलता बताया है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर