मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की उपचुनाव बैठक से ओमप्रकाश राजभर को रखा गया दूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की

तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ

बैठक की। बैठक में दस विधानसभा पर 16 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने लगाया।

उपचुनाव को लेकर हुई बैठक में तमाम मंत्रियों को देखा गया लेकिन ओमप्रकाश

राजभर को इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रखा गया।

सुहेलदेव

भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम के पेपर लीक मामले में नाम आने के

बाद से पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर चुप है। बेदी राम

पर चुप्पी को ही मुख्यमंत्री के चुनावी बैठक से उन्हें दूर रखने का कारण

बताया जा रहा है। इससे पहले बेदी राम की पैरवी लेकर मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर मिले थे। राजभर ने बेदी

राम को बचाने की गुहार लगायी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब

चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा व

सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित हो। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों

को अहम जिम्मेदारी दी है और अच्छे छवि वाले अपने मंत्रियों को एक-एक सीट

पर मंथन और फोकस रखने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस बैठक से दोनों

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भी दूर रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर