मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 10:05 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल से बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन107 बार पढ़ा गया
नारनौल से बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना

नारनाैल। पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पड़ोसी राज्य की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को लघु सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कठिन समय में पंजाब के साथ खड़े होने का जो फैसला लिया है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि हरियाणा सरकार केवल अपने प्रदेश तक ही सीमित नहीं है बल्कि संकट के समय में अपने पड़ोसियों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। संकट की घड़ी में पड़ोसी के साथ खड़े रहना हमारा फर्ज है। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की ओर से भेजी जा रही खाद्य सामग्री के अलावा इसमें मच्छरदानी और फॉगिंग मशीनें आदि आवश्यक सामान भी शामिल हैं।विधायक ने कहा कि इस तरह के संकट में सबसे महत्वपूर्ण होता है बेहतर प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया। हरियाणा सरकार ने यह सामग्री अलग-अलग जिलों से बेहतरीन प्रबंधन के साथ भेजकर एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री के फैसले से साबित होता है कि हरियाणा एक जिम्मेदार और संवेदनशील राज्य के रूप में हमेशा मानवता और सहयोग के मूल्यों को प्राथमिकता देता है। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन, नायब तहसीलदार कर्ण सिंह, बीडीपीओ सिहमा सचिन तथा रेडक्रॉस समिति से डॉ एसपी सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर