मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश मंत्रिपरिषद की बैठक आज , संविदा कर्मियों को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया
नीतीश मंत्रिपरिषद की बैठक आज , संविदा कर्मियों को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षत में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। नए साल के पहले माह जनवरी में यह दूसरी बार मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 4:30 बजे पटना के देशरत्न मार्ग स्थित 'संवाद' कक्ष में होगी।कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होती है, लेकिन इस बार स्थान बदलकर 'संवाद' में तय किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी पत्र में सभी कैबिनेट मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है। विभागीय अधिकारियों को अपनी तैयारियों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।इस बैठक का समय इसलिए खास है क्योंकि यह मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के समापन के साथ ही हो रही है। समृद्धि यात्रा आज समाप्त हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री मिथिलांचल के जिलों मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। यात्रा से लौटने के बाद ही नीतीश कुमार बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले 13 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर