मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 7:14 · नई दिल्ली संस्करण

निर्धारित मात्रा से कम राशन देने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई: पांकी विधायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन10 बार पढ़ा गया
निर्धारित मात्रा से कम राशन देने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई: पांकी विधायक

पलामू।पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर मौर्या फार्म हाउस में नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने सभी जन वितरण दुकानदारों को अपने कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी।उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी कीमत में कम राशन वितरण करने वाले डीलर बख्शे नहीं जाएंगे। लाल कार्डधारी को प्रति यूनिट पांच किलो राशन देना होगा। इसी तरह पीला कार्डधारी को 35 किलो राशन वितरण करना होगा। निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण करने वाले डीलरों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।विधायक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से शिकायत मिल रही है कि डीलर निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहे हैं। लाल कार्डधारी को प्रति यूनिट पांच किलो की जगह चार और साढ़े चार किलो ही राशन वितरण कर रहे हैं, जबकि पीला कार्डधारी को 35 किलो की जगह 25 किलो राशन डीलरों के जरिये वितरण किया जा रहा है, जो नियम का विरुद्ध है। चना दाल वितरण में भी डीलरों के जरिये कार्डधारियों से अवैध पैसा वसूली की जा रही है, जबकि दाल का वितरण निःशुल्क करना है। विधायक ने बताया कि कई डीलर अपना पीला कार्ड बनाकर गलत तरीके से राशन का उठाव कर रहे हैं। कई ऐसे डीलर हैं, जो डबल राशन कार्ड का भी लाभ उठा रहे हैं।विधायक ने बताया कि पांकी विधानसभा में अधिकांश जन वितरण दुकानदार काफी मनमानी कर रहे हैं, जिसमें सुधार लाने की जरूरत है। विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि अगर डीलर अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं करते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।विधायक डॉ. मेहता ने एमओ आलोक पांडेय को निर्देश दिया है कि जो डीलर पीला कार्ड और डबल राशन कार्ड का लाभ ले रहे है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। विधायक ने कहा कि राशन वितरण को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। डीलरों को हर हाल में निर्धारित वजन में राशन वितरण करना होगा।उन्होंने बताया कि राशन वितरण सुचारू रूप से कराने के लिए कमिटी का गठन किया जायेगा, जो अपने देख-रेख में लाभुकों को निर्धारित वजन में राशन वितरण करेंगे। सभी डीलर ससमय लाभुकों को राशन वितरण करना सुनिश्चित करें।विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पलामू उपायुक्त से मिलकर राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर