मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन77 बार पढ़ा गया
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए की बैठक

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन को लेकर बुधवार को जिले के जदयू पार्टी कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने किया। बैठक में दरभंगा विधायक संजय सारावगी, पूर्व राज्य सभा सांसद कहकशां परवीन, लोजपा जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, लोजपा प्रदेश महासचिव सह नाथनगर विधायक प्रत्याशी अमर कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार, संजय राम, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक, एनडीए पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार, सहित एनडीए के नेता शामिल रहे।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों से आनेवाले कार्यकर्ताओं एवं किसानों के लिए की जा रही व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके बाद एक प्रचार रथ को रवाना किया गया। यह प्रचार रथ 23 फरवरी तक भागलपुर जिले के सभी पंचायत एवं प्रखंडों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 फरवरी को हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता सह जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सचिव रेणु सिंह, पूनम देवी, शालनी साह, सोनी कुमारी सहित एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर