मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले बेकाबू भीड़ से मची अफरातफरी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन80 बार पढ़ा गया
मुजफ्फरपुर: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले बेकाबू भीड़ से मची अफरातफरी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक पशु मेले में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। यह घटना भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई, जब लोग उनके परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही देर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह पूरा मामला औराई ब्लॉक के गढ़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा इस पशु मेले का आयोजन किया गया था। मेले में पहले से ही हजारों लोग मौजूद थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ और बढ़ती गई, जिससे वहां मौजूद व्यवस्थाएं कमजोर पड़ने लगीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही यह खबर फैली कि खेसारी लाल यादव कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।

हजारों लोग एक साथ स्टेज की ओर बढ़ने लगे। लोगों में उन्हें करीब से देखने की होड़ लग गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस अफरा-तफरी के दौरान कई लोग गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि भगदड़ के दौरान कुछ देर के लिए हालात बेहद डरावने हो गए थे। इस पूरे घटनाक्रम का असर कार्यक्रम पर भी पड़ा। खेसारी लाल यादव का परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले ही स्टेज एरिया को खाली करा दिया गया।

कई दर्शक डर के कारण वहां से लौट गए, जबकि कुछ लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए वहीं रुके रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी भीड़ के हिसाब से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि आयोजकों ने भीड़ का सही अनुमान नहीं लगाया और इसी वजह से यह स्थिति बनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर