मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

आरएसएस की शाखा पर मुस्लिम युवकों ने पथराव के बाद दी धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित जगन्नाथ

नगर के श्री शक्ति शाखा पर मुस्लिम युवकों ने 27 जुलाई को अचानक से

पत्थरबाजी की और उस स्थान पर शाखा न लगाने की धमकी देते हुए चले गए। इस

घटना की सूचना पर पुलिस ने दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार

किया है। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि

चिनहट में श्रीशक्ति मंदिर प्रांगण में कई वर्षों से संघ की शाखा लगती है।

नित्य की भांति 27 जुलाई को भी शाखा लगी थी। संघ के स्वयंसेवक शारीरिक

कार्यक्रम कर रहे थे, इसी बीच उस क्षेत्र शाकिब के साथ आये 8-10 युवकों ने

शाखा के स्वयंसेवकों पर पत्थरबाजी की और संघ की शाखा न लगाने की धमकी देते

हुए वहां से चले गये।

इस घटना की सूचना पर संघ के पदाधिकारियों ने

चिनहट थाने में पहुंचकर शाखा के मुख्य शिक्षक युवराज प्रजापति की ओर से

शाकिब व उसके अन्य 8-10 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जगन्नाथ

नगर के नगर संघचालक रामचन्द्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि

श्रीशक्ति मंदिर प्रांगण में कई वर्षों से नित्य शाखा लगती है। वहां पर संघ

के कई बड़े कार्यक्रम भी हो चुके हैं। कभी इस प्रकार की कोई घटना नहीं

हुई। पहली बार शाखा पर पत्थरबाजी हुई है। हमारी प्रशासन से मांग है कि

पुलिस आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि इस प्रकार

की हरकत वह दुबारा करने की हिम्मत न कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर