मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुस्लिम समुदाय को वक्फ बोर्ड द्वारा पूरी तरह लूटा गया : पवन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन82 बार पढ़ा गया
मुस्लिम समुदाय को वक्फ बोर्ड द्वारा पूरी तरह लूटा गया : पवन सिंह

हरदोई। वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन हुआ। अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद को संबोधित करते हुए एमएलसी पवन सिंह ने कहा मुस्लिम समुदाय को वक्फ बोर्ड द्वारा पूरी तरह लूटा गया है । गरीब पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए बना वक्फ़ बोर्ड भारत का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है।आगे कहा, बड़े-बड़े मॉल होटल व्यवसाय की इमारतें वक्फ़ की जमीनों पर फल फूल रही हैं लेकिन गरीब मुसलमान को कुछ नहीं मिला। धार्मिक नेताओं एवं राजनेताओं के एक बड़े गुट ने वक्फ़ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमान को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया है।31% मुसलमान आज भी गरीबी रेखा के नीचे जी रहा है जबकि लाखों करोड़ की वक्फ़ सम्पतियों द्वारा उनके विकास के लिए कुछ नही किया गया है। 80 परसेंट वक्फ़ संपत्तियां भ्रष्टाचार एवं अतिक्रमण की शिकार हो गई हैं।प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के असरार अहमद ने बताया कर्नाटक में 22000 एकड़ वक्फ़ भूमि 2 लाख करोड रुपए में बेची गई। वक्फ़ बोर्डों द्वारा आम गरीब मुसलमान की जमीन कब्जा की जा रही हैं लखनऊ में वक्फ़ बोर्ड ने पुनर्विकास के नाम पर सैकड़ों मुस्लिम परिवारों की दुकानें छीन ली बिना किसी मुआवजे बिना किसी अधिकार के।जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा 2013 में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू अधिनियम के तहत वक्फ़ बोर्ड वक्फ़ बाय यूजर के तहत मामूली जांच के उपरांत एकतरफा वक्फ़ संपत्ति घोषित कर सकते थे इससे मनमाने ढंग से कई संपत्तियों को वक्फ़ घोषित करने के कई प्रकरण सामने आए। मोदी सरकार ने वर्तमान वक्फ़ अधिनियम में वक्फ़ द्वारा मनमाने ढंग से अतिक्रमण करने तथा जवाबदेही एवं पारदर्शिता बढ़ाने के प्रावधान किए हैं।संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, सह संयोजक गोपामऊ अध्यक्ष वली अहमद, संजय सिंह गुड्डू, असद इराकी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर