मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन30 बार पढ़ा गया

पटना, । विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी) प्रमुख और बिहार के

पूर्वमंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से लोग सन्न हैं।

उन्हें सोमवार देररात घरपर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया

गया। घर पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। पुलिस ने जीतन सहनी का

क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी

पुष्टि की है।

बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी पिता की हत्या की

सूचना मिलते ही मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पिता जीतन घर

पर अकेले रहते थे। मुकेश सहनी की मां का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका

है।

पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल

खुलासा नहीं हो पाया है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला

पंचायत में है। मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है।

मुकेश नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर