मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:04 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : स्वास्थ्यकर्मियों ने काले बिल्ले लगा किया टीकाकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
जींद : स्वास्थ्यकर्मियों ने काले बिल्ले लगा किया टीकाकरण

जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर लंबित मांगों के समाधान न होने के विरोध में बुधवार को एमपीएचडब्ल्यू वर्ग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर टीकाकरण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि बार-बार पत्राचार एवं ज्ञापन के बावजूद भी सरकार द्वारा मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिससे कर्मियों में रोष है। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला, महासचिव सहदेव आर्य, उप प्रधान सुदेश रानी ने बताया कि आगामी जनवरी माह तक प्रत्येक बुधवार को काले बिल्ले लगा कर टीकाकरण किया जाएगा एवं सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ रोष जताया जाएगा।राज्य प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने कहा कि ऑनलाइन कार्यों के नाजायज भार एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पर डालने से मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहे कर्मचारियों ने गत 25 अक्टूबर से ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों पर काम बंद किया हुआ है। जिससे अनमोल, एनसीडी, डिजीज सर्वेलेंस, निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, एनीमिया मुक्त भारत, सुरक्षित नारी, सुरक्षित परिवार, यूवीन वैक्सीनेशन सहित कुल ग्यारह पोर्टल ठप्प पड़े हैं।उन्होंने कहा कि विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पहले से नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय करवाने, मानव एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाने, एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित करवाने, पदोन्नति एवं कंफर्मेशन सूचियां जारी करने, प्रमोशनल स्केल जारी करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल 6 का लाभ देने, ड्रेस, ट्रेवलिंग अलाउंस का लाभ देने, रिटायरमेंट बेनिफिट व ग्रेजुएटी का लाभ देने, मेवात व पलवल जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को तबादलों का अवसर प्रदान करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को मेवात अलाउंस प्रदान करने, पदों की बहाली सहित खाली पदों को नियमित भर्ती से भरने सहित अनेक मांगें काफी लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार पत्राचार एवं ज्ञापन के बावजूद मांगों पर संज्ञान नही लिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर