मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

एमपी पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच नकद और कपड़े बांटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन66 बार पढ़ा गया
एमपी पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच नकद और कपड़े बांटे

पूर्णिया। सांसद पप्पू यादव ने आज पूर्णियां लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी प्रखण्ड अंतर्गत कोशी सरन देवोत्तर पंचायत के काझि नगगराही, झंडा टोला, मालिनियां बाघमारा, बथान टोला, खैर टोला, नया नगर टोला, लरुआहि और सरस्वती गांव टोला के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।सांसद ने 500 से अधिक साड़ियां, 500 से अधिक लुंगियां और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ितों के दर्द को कम करने का प्रयास किया।इसके अलावा, बनमनखी प्रखण्ड के बहुरा पंचायत के सरस्वती पीपर टोला गांव में एक आदिवासी समुदाय की बेटी की बाढ़ के पानी में डूबकर हुई दुखद मृत्यु के बाद, सांसद ने उनके परिवार को आर्थिक मदद दी। सांसद ने इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।इसी क्रम में मलिनिया बाघमारा के वार्ड नं०-04 के निवासी बेदानंद मंडल जी के पुत्र की बीमारी के कारण हुई मृत्यु के बाद, उनके परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।सांसद ने कहा, "हमारा कर्तव्य है कि ऐसे कठिन समय में अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहें और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराएँ। बाढ़ की विभीषिका ने कई परिवारों को प्रभावित किया है, और हमारी कोशिश है कि उन्हें राहत मिल सके । इस मौके पर संजय सिंह, राजेश यादव,राजेश रहमानी, सिट्टू यादव इत्यादि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर