मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 1:45 · नई दिल्ली संस्करण

राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल करनेवाले अब तक नहीं आए पकड़ में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

भापाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज

एयरपोर्ट लगातार विदेशी ताकतों के निशाने पर है, एक बार फिर इसे बम से

उड़ाने की धमकी मिली है, जबकि इससे पहले भी तीन बार पिछले छह माह में इस

तरह के मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी के ई-मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने को लेकर

भेजे गए हैं। ऐसे में बॉम्ब थ्रेट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से कहीं

अधिक सतर्क मोड में नजर आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में भी पुलिस ने

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब घटना को 24 घण्टे से अधिक

समय बीत चुका है, लेकिन आरोपितों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

इससे

पहले इसी साल अप्रैल में भी भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

थी। तब भी धमकी भरा मेल मिलने पर बॉम्ब थ्रेट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां

अत्यधिक सक्रिय दिखाई दी थीं। उसके बाद मई में एक मेल आया था, जिसमें कि एक

अज्ञात व्यक्ति हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी थी। फिर जून के प्रथम

सप्ताह के इस प्रकार का ई-मेल मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भेजा गया और अब

यह धमकी भरा मेल 28 जून की देर रात को भेजा गया है।

उल्लेखनीय

है कि यह मेल शुक्रवार और शनिवार को देर रात आया था, जिसके बाद इस संबंध

में राजा भोज एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पुलिस को जानकारी

दी गई थी। गांधीनगर पुलिस भी तुरंत यह पता लगाने के लिए सक्रिय हुई कि आखिर

कौन है जिसके यहां से ये ई मेल भेजा गया है।

सुरक्षा अधिकारी

विशाल शर्मा ने बताया था कि शनिवार रात तकरीबन साढ़े बारह बजे अज्ञात ई-मेल

आईडी से उन्हें मेल आया, जिसमें एयरपोर्ट का बम से उड़ाने की धमकी दी गई

है। उसके बाद हकरत में आए बम स्क्वायड दल ने एयरपोर्ट पर खोजी अभियान चलाते

हुए पूरी छानबीन की लेकिन यह खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई, लेकिन

एयरपोर्ट अथॉरिटी इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर एवं अलर्ट है। वहीं, मामले

में पुलिस की सायबर शाखा एवं अन्य शाखाओं ने आरोपितों को पकड़ने के लिए

अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जानकारी में आया है कि अभी पुलिस की अपराधी को

पकड़ने की खोज चल रही है। रविवार तक इस संबंध में कोई ठोस कामयाबी पुलिस को

नहीं मिल पाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर