मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 1:44 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

मध्य

प्रदेश, । मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का तृतीय सत्र

(मानसून सत्र) आज सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस 19

दिवसीय मानसून सत्र में 3 जुलाई को राज्य सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश

करेगी। यह वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट होगा।

एक

जुलाई से 19 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में कुल चौदह बैठकें होंगी। सत्र

की अधिसूचना जारी होने की दिनांक से अब तक तारांकित प्रश्न 2108 एवं

अतरांकित प्रश्न 2179 कुल 4287 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जबकि

ध्यानाकर्षण की 163, स्थगन प्रस्ताव की एक, अशासकीय संकल्प की 27 तथा

शून्यकाल की 43 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं।

सत्र

के हंगामेदार होने के आसार भी है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार

को घेरने के लिए नर्सिंग कालेज, चुनाव के समय की घोषणाओं को पूरा न करने,

अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के साथ हुई अत्याचार

की घटनाओं को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है। वहीं सत्र को लेकर राज्य

की मोहन सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी मंत्रियों से वे विभागीय

उपलब्धियों के साथ पिछली कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन को आधार बनाकर अपनी

बात दमदारी से रखने के लिए कहा गया है।

विधानसभा भवन के क्षेत्र में 1 से 19 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144

इधर,

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने मानसून सत्र के दौरान भारतीय

दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों को

प्रयोग में लाते हुए विधानसभा भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक

आदेश जारी किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर