मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 12:53 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश के 49 जिलों में पहुंच चुका मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

भोपाल, । मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश

में बारिश, आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। अगले 3 दिन तक पूरे प्रदेश में

मौसम बदला रहेगा। कहीं, बारिश तो कहीं तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी

रहेगी। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर

जारी रहा।

इससे पहले मंगलवार को खजुराहो,

सिवनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी,

शाजापुर, आगर-मालवा में बारिश हुई। वहीं, रात में धार, अलीराजपुर, झाबुआ,

रतलाम, हरदा, मंदसौर, खंडवा, गुना, राजगढ़, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा,

सिंगरौली, नीमच, मुरैना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम,

भोपाल, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,

डिंडोरी समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। रात में कहीं बारिश तो कहीं आंधी

भी चली। वहीं, निवाड़ी का पृथ्वीपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन

का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव, सीधी, सिंगरौली और बिजावर

में पारा 40 डिग्री के पार रहा।

गौरतलब है

कि 21 जून को पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों

में सबसे पहले मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद 23 जून को भोपाल, इंदौर,

उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर,

विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर,

सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में मानसून पहुंचा। जबकि

25 जून को झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना,

शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज

जिलों में मानसून एंटर हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर