मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:26 · नई दिल्ली संस्करण

आईएसएल : मोहन बागान सुपर जायंट का सामना लड़खड़ाते हैदराबाद से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,

10 फ़रवरी। मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) आज रात साल्ट लेक

स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के डबल हेडर के दूसरे

मुकाबले में हैदराबाद एफसी की मेजबानी करेंगे। एफसी गोवा और ओडिशा एफसी के

खिलाफ करारी हार के बाद, हैदराबाद एफसी को लीग की एक और मजबूत टीम की कड़ी

चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

हैदराबाद एफसी के हेड कोच

थांगबोई सिंग्टो पिछले कुछ मैचों में बहुत ही युवा टीम को मैदान पर उतार

रहे हैं और सीजन के दूसरे चरण में इस युवा टीम के ऊपर पहले हाफ की तुलना

में अधिक दमदार प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। गौर्स के खिलाफ मैच से

पहले, सिंग्टो ने कहा था कि उन्होंने पूरी स्थिति को लेकर सकारात्मक

दृष्टिकोण अपनाया है। इस बयान को मौजूदा अनुभवहीन टीम के साथ कुछ जबर्दस्त

करने के अवसर के रूप में देखा गया।

साल्ट लेक में यह मैच

मैरिनर्स के लिए एक आदर्श मौका है, क्योंकि दिमित्रियोस पेट्राटोस के गोल

से उनको वापसी की राह मिल गई होगी। पेट्राटोस के बराबरी के गोल ने उन्हें

रोमांच के चरम पर पहुंची कोलकाता डर्बी से एक अंक दिलाया।

पेट्राटोस

का व्यक्तिगत प्रदर्शन तब उभरकर सामने आया, जब ऐसा लग रहा था कि रेड एंड

गोल्ड ब्रिगेड मुकाबला जीत लेगी। क्लब के हेड कोच पद पर अपनी वापसी के बाद

एंटोनियो लोपेज हाबास पहली आईएसएल जीत हासिल करने के लिए उत्सुक व आश्वस्त

होंगे, और वह इसके लिए लड़खड़ाती हैदराबाद एफसी का सामना करना चाहेंगे।

मोहन

बागान सुपर जाइंट के स्पेनिश हेड कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने कहा,

“हैदराबाद एफसी के पास बहुत सारे युवा खिलाड़ी हैं और ऐसे में सभी मुकाबले

जीतना मुश्किल है क्योंकि हर मैच के 90 मिनट में अलग-अलग चुनौतियां होती

हैं। हम जीतने के लिए संघर्ष करेंगे और हम सभी विरोधियों का सम्मान करते

हैं।”

हैदराबाद एफसी के सहायक कोच शमील चेम्बकथ ने प्री-मैच

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे

फैंस इससे अधिक के हकदार हैं और हमें उन्हें यह देना होगा। पिछले दो मैचों

में युवा लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हम अब आगामी मैचों पर ध्यान

केंद्रित कर रहे हैं।”

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब

तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मोहन बागान ने 5 और हैदराबाद ने 2

में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैच ड्रा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर