मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:21 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक की पत्नी ने किया नव निर्मित 3 कलामंच का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन160 बार पढ़ा गया
विधायक की पत्नी ने किया नव निर्मित 3 कलामंच का उद्घाटन

पूर्णिया। रुपौली विधायक शंकर सिंह के अनुशंसा पर विधायक निधि से 27 कलमंच का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उसी कलमंच के निर्माणोपरांत सरस्वती पूजा के अवसर पर सिंघियान, हरनाहा और डुमरा सरस्वती स्थान के निकट कलामंच का उदघाटन करते हुए विधायक शंकर सिंह की पत्नी सह स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह ने कहा कि युवाओं की सबसे बडी उम्मीद को पूरा करने में उनके पति खड़ा उतरे हैं। उसमें भी विधायक बनने के महज छः माह के अंदर उनकी मांग को पूरा किया गया है। वह तथा उनके पति विधायक शंकर सिंह हमेशा ही युवाओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं।उनकी मांगों को ठुकराना जैसे लगता है कि अपने बच्चों की इच्छा की पूर्ति नहीं कर सकी। उनसे जो भी बन पडता है, वे उसे पूरा करने में लग जाते हैं। कलामंच आज युवाओं की पहली मांग तो है ही। लेकिन आज जो व्यक्ति बूढ़े हो चुके हैं उनकी भी ये पहली मांग थी उन्होंने भी सभी नेताओं से कलामंच बनाने की मांग की थी। लेकिन किसी ने पूरा नहीं किया। और जब मेरे पति शंकर सिंह जी विधायक चुने गए तो महज 6 माह में ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया।आज विधायक जी पटना में हैं लेकिन पूर्व निर्धारित उदघाटन कार्यक्रम तय था, इसलिए विधायक जी ने ये कार्य मुझे सौंपा।समय समय पर इन गांवों में धार्मिक आयोजन होता रहता है, उसमें युवा वर्ग बढ-चढकर भाग लेते हैं तथा कलामंच के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करते रहते हैं। युवा ही देश के भविष्य हैं, इसलिए वे हमेशा उनकी इच्छा पूर्ति के लिए लगे रहते हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 27 कलामंत्र का निर्माण कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर