मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

विद्यार्थियों की चिंता करें शिक्षक, आपकी चिंता सरकार करेगी: सुदीप गुड़िया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन11 बार पढ़ा गया
विद्यार्थियों की चिंता करें शिक्षक, आपकी चिंता सरकार करेगी: सुदीप गुड़िया

खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। सफलता का एक ही मंत्र है ईमानदारी से मेहनत करना। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें तथा उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें।विधायक गुरुवार को श्रीहरी उच्च विद्यालय, तोरपा में शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा शिक्षकों और छात्रों को दिया।विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप बच्चों की चिंता करें, आपकी चिंता सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें, ताकि वे पढ़-लिखकर देश का अच्छा नागरिक बनें।मौके पर मुखिया जॉन तोपनो, प्रधानाध्यापिका किरण हेरेंज, मनोज नाग, नॉवल धान, पूर्व शिक्षक पंचम साहू, विद्यालय प्रबंध समिति की संचिता सांगा, संजय यादव, निकोलस भेंगरा आदि उपस्थित थे।विधायक सुदीप गुड़िया ने विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं की जानकारी ली और सीओ पूजा बिन्हा को विद्यालय के जमीन के कागजात की जांच कर तथा रैयत से बात कर मामले का निष्पादन करने को कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर