मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 10:04 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी उत्तर प्रदेश में संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

लखनऊ, । पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय

स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र में बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में

बुधवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में संपन्न क्षेत्रीय पदााधिकारियों की

बैठक में इसकी घोषणा की गयी।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर

प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क मनोज का केन्द्र अयोध्या से हटाकर

गोरखपुर किया गया है। मनोज जी अवध प्रान्त में सह प्रान्त प्रचारक रहे हैं।

इससे पहले वह काशी में भी सह प्रान्त प्रचारक रहे। गोरखपुर उनके लिए नया

है।

अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल किशोर का केन्द्र

प्रकृति भारती मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया है। उनका केन्द्र अभी तक

गोरखपुर था। वह लम्बे समय तक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं।

पूर्वी

उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर का केन्द्र

सुलतानपुर से हटाकर सेवा भारती कार्यालय काशी किया गया है। युद्धवीर

उत्तराखण्ड में लम्बे समय तक प्रान्त प्रचारक रहे हैं। कार्य की दृष्टि से

पूर्वी उत्तर प्रदेश उनके लिए नया है।

वहीं क्षेत्र के

मुख्य मार्ग सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना का केन्द्र काशी से हटाकर

लखनऊ किया गया है। राजेन्द्र सक्सेना का राजधानी लखनऊ से पुराना नाता है।

इससे पहले वह क्षेत्र के प्रचार प्रमुख रहे हैं। लम्बे समय तक उनका केन्द्र

विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्र

के पर्यावरण प्रमुख अजय कुमार का केन्द्र काशी घोषित किया गया है। वह

गोरखपुर के सह प्रान्त प्रचारक भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर

प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह का केन्द्र

कानपुर से हटाकर भारती भवन लखनऊ किया गया है। लम्बे समय से उनका केन्द्र

कानपुर था। संघ में प्रचारक प्रमुख का पद काफी अहमियत रखता है। प्रचारकों

की हर प्रकार से चिंता करने का कार्य प्रचारक प्रमुख ही करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर